पीरियड नहीं आने का कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 10:20

ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि शरीर में पर्याप्त वसा नहींं होती है तो इससे ओव्यूलेशन रुक जाता हैं। शारीरिक गतिविधि ज्यादा कर लेने से पीरियड्स में योगदान देने वाले हार्मोन प्रभावित हो जाते हैं। तीव्र शारीरिक गतिविधि ना करें। जैसे कम वजन की वजह से हार्मोनल परिवर्तन होते है वैसे ही ज्यादा वजन भी देरी का कारण बनता हैं।

पीरियड मिस होने के कारण – केवल PCOS नहीं है वजह :-

पीरियड्स में देरी के कारण -

क्या अभी तक आपके पीरियड नहींं आये हैं और आप इस बात को लेकर चिंता में हैं। तो चिंता ना करते हुए आपको इसके पीछे के कारणों को जानना होगा तो क्या हैं पीरियड्स मिस होने के कारण। 

1. तनाव

तनाव पीरियड मिस होने के कारण में से एक हैं। इससे आपका मासिक धर्म लेट हो सकता है या आपको दर्द ज्यादा हो सकता हैं। तनाव ना लें, योग और व्यायाम की मदद लें सकते हैं। अपनी मनपसंद गतिविधि करें आपको ख़ुशी मिलेगी।

2. कम वजन

जिन महिलाओं का वजन कम होता हैं उनके पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि शरीर में पर्याप्त वसा नहींं होती है तो इससे ओव्यूलेशन रुक जाता हैं। 

3. अधिक व्यायाम करना 

शारीरिक गतिविधि ज्यादा कर लेने से पीरियड्स में योगदान देने वाले हार्मोन प्रभावित हो जाते हैं। तीव्र शारीरिक गतिविधि ना करें। 

4. मोटापा

जैसे कम वजन की वजह से हार्मोनल परिवर्तन होते है वैसे ही ज्यादा वजन भी देरी का कारण बनता हैं। 

5. रजोनिवृत्ति

मेनोपॉज का समय करीब होने पर पीरियड मिस होने लग जाते हैं। 

6. बर्थ कंट्रोल

शायद आपको नहींं पता की बर्थ कंट्रोल से पीरियड कितना लेट हो सकता है। बर्थ कंट्रोल से आपके पीरियड्स टाइम में परिवर्तन आ सकते हैं।

7. गर्भावस्था

यदि आप प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रही हैं और इस दौरान आपके पीरियड्स बंद हो जाते हैं तो गर्भावस्था भी इसका कारण हैं।

8. थायराइड 

थायराइड में हार्मोन का स्तर प्रभावित होने की वजह से अवधि में देरी हो सकती हैं। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info